भारत सरकार ने छोटे बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए 8 अप्रैल 2015 को Pradhan Mantri MUDRA Yojana (PMMY) लॉन्च किया था।
इस योजना के तहत Manufacturing, Processing और Service Sector में बिजनेस करने वाले नॉन-कॉर्पोरेट, माइक्रो एंटरप्राइज, SME और MSME को 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लगता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंर्तगत लोन राशि के आधार पर 3 तरह के लोन दिए जाते हैं जिन्हें शिशु, किशोर और तरुण के नाम से जाना जाता है।
शिशु लोन के तहत 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाता है। आपको लोन भरने के लिए 5 साल तक का समय मिलता है और इसका ब्याज दर 10 से 12 प्रतिशत सालाना होता है।
वहीं किशोर लोन में 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन मिलता है और तरुण लोन में 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।
Mudra योजना में महिला आवेदको को ज्यादा महत्व दिया गया है उन्हे कम ब्याज दर में लोन मिलता है।
यह लोन उन लोगो के लिए है जो अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहते है।
Contents
- 1 Pradhan Mantri MUDRA Yojana loan लेने के लिए योग्यता
- 2 प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन कैसे ले
- 3 अक्सर लोग इस तरह के Question पूंछा करते हैं-
- 3.1 प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लेने के लिए क्या करना होगा?
- 3.2 प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में कितना लोन मिलता है?
- 3.3 बिना ब्याज का लोन कौन सा है?
- 3.4 मुद्रा लोन के लिए कौन-कौन से कागज चाहिए?
- 3.5 मुद्रा लोन कितने दिन में पास हो जाता है?
- 3.6 मुद्रा लोन न चुकाने पर क्या होता है?
- 3.7 क्या मुद्रा लोन माफ हो सकता है?
- 3.8 मुद्रा लोन कितने प्रकार के होते हैं?
- 3.9 मुद्रा लोन में कितने प्रतिशत ब्याज लगता है?
- 4 प्रधानमंत्री बिजनेस लोन कैसे लें [निष्कर्ष]
Pradhan Mantri MUDRA Yojana loan लेने के लिए योग्यता
उम्र-
इस लोन को लेने के सबसे पहले आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा की होनी चाहिए।
आइडेंटिटी प्रूफ-
आपके पास पहचान पत्र होना जरूरी है
बिजनेस सेक्टर-
आप बिजनेस , स्टार्टअप , मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री में होने चाहिए।
Pradhan Mantri Mudra Yojana loan कहाँ से मिलेगा ?
PMMY लोन कमर्शियल बैंक, RRBs, स्मॉल फाइनेंस बैंक, ,MFI और NBFCs के द्वारा प्रोवाइड कराए जाते हैं। इस लोन को लेने के लिए आवेदको को गारंटी देने की या तो गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है।
Pradhan Mantri MUDRA Yojana loan लेने के डॉक्यूमेंट
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन लेने के लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी –
- आधारकार्ड
- पैनकार्ड
- मुद्रा अप्लिकेशन फॉर्म
- BIL फॉर्म
- पिछले सिक्स मंथ्स की बैंक स्टेटमेंट
- ओनरशिप प्रूफ
- CA के द्वारा सर्टिफाइड फाइनेंस
- आवेदक का पता
- दो साल का Income Tax Return
- पासपोर्ट साइज फोटो
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन कैसे ले
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन कैसे मिलता है- प्रधानमंत्री लोन के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से या बैंक में जाकर जाकर ऑफलाइन तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। आपके जानकारी के लिए हम आपको दोनों तरीको से Apply करने का प्रोसेस बता रहे हैं-
प्रधानमंत्री लोन लेने का ऑफलाइन प्रोसेस
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह बहुत ही आसान होता है बस इसके लिए आप आगे बताए गए स्टेप को फॉलो करना है-
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में ऋण अधिकारी को अपने बिजनेस के बारे में बताना होगा।
- आपके बिजनेस प्लान से संतुष्ट होने के बाद ऋण अधिकारी लोन लेने के आगे का प्रोसेस बताएगे।
- आवेदक को इसके बाद अपने आधारकार्ड और पैनकार्ड जमा करवाने होंगे फिर बैंक आपके सिबिल स्कोर को चेक करेगा।
- सिबिल स्कोर सही आने के बाद बैंक के अधिकारी आपके बिजनेस की पुष्टि करेंगे। इसके बाद लोन का फॉर्म दिया जाएगा और फाइल में आवेदक के हस्ताक्षर लेंगे।
- आवेदक को फॉर्म के साथ अपने 2-3 पासपोर्ट साइज की फोटो देना होगा।
- इस तरह लोन की फाइल तैयार हो जाएगी और आपको कुछ दिनों में लोन की राशि मिल जाएगी।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस
- सबसे पहले आपको Mudra Loan Yojana वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहाँ आपको शिशु , किशोर और तरुण तीन प्रकार के लोन ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
- अपने जरूरत के मुताबिक किसी भी लोन ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
- आपके स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
- आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकालना है।
- और इस फॉर्म को अच्छे से भर दे और इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके नजदीकी बैंक में जमा कर दे।
Pradhan Mantri Mudra Yojana लोन कितने समय के लिए मिलता है?
Pradhan Mantri Mudra Yojana लोन के पैसे चुकाने के लिए आवेदक को 3 साल से लेकर 5 साल तक का समय मिलता है। लोन चुकता करने का समय लोन के प्रकार, लोन राशि और आवेदक के सिबिल स्कोर पर डिपेंड करता है।
Pradhan Mantri Mudra Yojana पर कितना ब्याज दर होता है ?
इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली लोन पर 8% से 12% तक का ब्याज दर चुकाना पड़ता है हालाकि अलग-अलग बैंको में इसी लोन के लिए ब्याज दरों में माइनर डिफरेंस हो सकता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको प्रधान मंत्री मुद्रा योजना में लोन लेने में दिक्कत हो रही हो या तो आपके इस बारे में किसी भी प्रकार का प्रश्न हो तो इसे सॉल्व करने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है-
राज्य का नाम | मोबाइल नंबर |
महाराष्ट्र | 18001022636 |
चंडीगढ़ | 18001804383 |
अंडमान और निकोबार | 18003454545 |
अरुणाचल प्रदेश | 18003453988 |
बिहार | 18003456195 |
आंध्र प्रदेश | 18004251525 |
असम | 18003453988 |
दमन और दीव | 18002338944 |
दादरा नगर हवेली | 18002338944 |
गुजरात | 18002338944 |
गोवा | 18002333202 |
हिमाचल प्रदेश | 18001802222 |
हरियाणा | 18001802222 |
झारखंड | 18003456576 |
जम्मू और कश्मीर | 18001807087 |
केरल | 180042511222 |
कर्नाटक | 180042597777 |
लक्षद्वीप | 4842369090 |
मेघालय | 18003453988 |
मणिपुर | 18003453988 |
मिजोरम | 18003453988 |
छत्तीसगढ़ | 1800233435 |
मध्य प्रदेश | 18002334035 |
नगालैंड | 18003453988 |
दिल्ली के एन.सी.टी. | 18001800124 |
ओडिशा | 18003456551 |
पंजाब | 18001802222 |
पुडुचेरी | 18004250016 |
राजस्थान | 18001806546 |
सिक्किम | 18004251646 |
त्रिपुरा | 18003453344 |
तमिलनाडु | 18004251646 |
तेलंगाना | 18004258933 |
उत्तराखंड | 18001804167 |
उत्तर प्रदेश | 18001027788 |
पश्चिम बंगाल | 18003453344 |
ज्यादा जानकारी के लिए आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट www.mudra.org.in को भी चेक कर सकते है।
अक्सर लोग इस तरह के Question पूंछा करते हैं-
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लेने के लिए क्या करना होगा?
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर इस योजना के अंतर्गत ऋण अधिकारी से लोन के लिए बात करना होगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में कितना लोन मिलता है?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 50 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन मिलता है।
बिना ब्याज का लोन कौन सा है?
अगर आप बिना ब्याज पर लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन के लिए अप्लाई करें।
मुद्रा लोन के लिए कौन-कौन से कागज चाहिए?
अगर आप मुद्रा लोन के तहत लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इन कागज की जरूरत होगी-
1. दो पासपोर्ट साइज फोटो
2. आधार कार्ड की फोटोकॉपी
3. पैन कार्ड की फोटोकॉपी
4. Bank Passbook की फोटोकॉपी
5. कम से कम 3 महीने का Bank Statement
6. घर के Address Proof की फोटोकॉपी
मुद्रा लोन कितने दिन में पास हो जाता है?
मुद्रा लोन 7-14 दिन में पास हो जाता है।
मुद्रा लोन न चुकाने पर क्या होता है?
अगर आप टाइम से मुद्रा लोन के पैसे चुकता नहीं करते हैं तो Bank कानूनी तौर पर आपके संपत्ति को जब्त कर सकता है और इसकी नीलामी करके अपने पैसे निकाल सकता है लेकिन अगर मुद्रा लोन न चुकाने का आप कोई ठोस वजह देते हैं तो आपसे जबरन वसूली नहीं की जाएगी।
क्या मुद्रा लोन माफ हो सकता है?
अगर आप समय पर पैसे चुकता देते हैं तो मुद्रा लोन की ब्याज डर माफ हो सकती है लेकिन पूरा कर्ज माफ नहीं हो सकता है।
मुद्रा लोन कितने प्रकार के होते हैं?
लोन की राशि के आधार पर मुद्रा लोन 3 प्रकार के होते हैं-
1. शिशु लोन (50,000 रुपए तक का लोन)
2. किशोर लोन (50,000 से 5,000,000 रुपए तक का बिजनेस लोन)
3. तरुण लोन (5,000,000 से 10,000,000 रुपए तक का बिजनेस लोन)
मुद्रा लोन में कितने प्रतिशत ब्याज लगता है?
मुद्रा लोन में 8% -12 प्रतिशत ब्याज लगता है।
प्रधानमंत्री बिजनेस लोन कैसे लें [निष्कर्ष]
आज के इस लेख में हमने आपको प्रधानमंत्री बिजनेस लोन ( Pradhanmantri business loan ) के बारे में बहुत ही आसान भाषा में संपूर्ण जानकारी दी है। और आपको बताया है कि आप किस प्रकार से प्रधानमंत्री बिजनेस लोन कैसे लें? और इसके लिए आपको किस प्रकार से आवेदन करना है, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी हैं।
उम्मीद करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। यदि इससे संबंधित आपका कोई भी सुझाव या हमें चाहे तो नीचे कमेंट करे। आज के इस लिए को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!